Select Page

औरंगज़ेब की ताजपोशी जहां हुई — जानिए शीश महल का इतिहास

औरंगज़ेब की ताजपोशी जहां हुई — जानिए शीश महल का इतिहास
आज हम चलेंगे दिल्ली के उस कोने में, जो कभी मुगलों की शान और ताजपोशी का गवाह रहा है — शीश महल शालीमार बाग। यहां का हर पत्थर मुगल इतिहास की दास्तां सुनाता है। अगर आप इतिहास, वास्तुकला और शांति पसंद करते हैं तो शीश महल शालीमार बाग आपके लिए एक खजाना है।
शालीमार-गार्डन-का-राजसी-कोना-—-शीश-महल-की-सैर-1

इतिहास: शीश महल और शालीमार बाग की कहानी

दिल्ली के शालीमार बाग़ में एक बहुत ही खास और पुरानी जगह है — शीश महल। यह महल एक सुंदर बाग़ के बीच में बना हुआ है, जिसे 1653 में शाहजहाँ की पत्नी इज़्ज़-उन-निसा बेगम ने बनवाया था। इस बाग़ का डिज़ाइन कश्मीर के शालीमार बाग से लिया गया था। शीश महल अपनी दीवारों में लगे चमचमाते कांच और मुग़ल-style की बनावट के लिए जाना जाता है। 

अब शीश महल को फिर से खोल दिया गया है

औरंगज़ेब की ताजपोशी यहीं हुई थी

जब शाहजहाँ बीमार पड़े और मुग़ल साम्राज्य में उत्तराधिकार की लड़ाई छिड़ी, तब 31 जुलाई 1658 को औरंगज़ेब ने इसी शीश महल में खुद को मुग़ल सम्राट घोषित किया था। यह ताजपोशी समारोह दिल्ली के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना थी।

इतिहास के पन्नों से शालीमार बाग़ का शीश महल

अब शीश महल को फिर से खोल दिया गया है

करीब 70 साल तक शीश महल आम लोगों के लिए बंद था। इतने सालों तक यह जगह धीरे-धीरे खराब होती गई और लोग इसे भूलते गए। लेकिन अब भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने मिलकर इसे ठीक कराया है। सफाई और मरम्मत के बाद, 2 जुलाई 2025 को इसे दोबारा खोला गया। अब कोई भी यहाँ आकर इस ऐतिहासिक जगह को देख सकता है, जहां एक समय पर मुगलों का राज चलता था और औरंगज़ेब की ताजपोशी हुई थी।
शीश महल और शालीमार गार्डन कहां है?
  • स्थान: शालीमार बाग़, दिल्ली

  • निकटतम मेट्रो स्टेशन: Shalimar Bagh (Pink Line

  • पास के लैंडमार्क: Ring Road, Maharaja Agrasen Hospital
कैसे पहुंचे? (How to Reach)
मेट्रो से:
शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन से उतरकर ऑटो या पैदल 10 मिनट में पहुंच सकते हैं।
बस से:
डीटीसी की कई बसें शालीमार बाग रूट पर चलती हैं। ‘शालीमार बाग़ बस स्टॉप’ पर उतरें।
प्राइवेट वाहन से:
रिंग रोड के रास्ते आसानी से पहुँचा जा सकता है। पार्किंग सुविधा भी आसपास उपलब्ध है।
टाइमिंग (Visiting Hours)
सोमवार से रविवार सुबह 6:00 AM से शाम 6:00 PM तक
टिकट की जानकारी (Entry Ticket)

भारतीय नागरिक                            निःशुल्क
विदेशी नागरिक                               निःशुल्क

अगर आप दिल्ली के भीड़-भाड़ से अलग एक शांत, ऐतिहासिक और कम प्रसिद्ध जगह की तलाश में हैं, तो शीश महल, शालीमार गार्डन जरूर जाएं। ये न सिर्फ मुग़ल वास्तुकला का जीवंत उदाहरण है, बल्कि यहां औरंगज़ेब की ताजपोशी ने इसे ऐतिहासिक रूप से और भी खास बना दिया है।

अगर आप हमारे साथ ऐसी ऐतिहासिक जगहों की यात्रा करना चाहते हैं, तो हमें ईमेल करें: info@traveldelhivlogs.com
traveldelhivlogs@gmail.com

About The Author