दिल्ली की सबसे पुरानी मस्जिद
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि दिल्ली की सबसे पुरानी मस्जिद कौन सी है – तो इसका नाम है क़ुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद (Quwwat-ul-Islam Mosque)। यह मस्जिद न सिर्फ दिल्ली की, बल्कि पूरे भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में गिनी जाती है। यह मस्जिद कुतुब मीनार परिसर में स्थित है और इसकी नींव 12वीं सदी में रखी गई थी।
कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का इतिहास
क़ुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण साल 1193 में कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था। उस समय वह मोहम्मद गोरी का सेनापति और भरोसेमंद गुलाम था। जब मोहम्मद गोरी ने दिल्ली पर विजय हासिल की, तो उसने कुतुबुद्दीन को मस्जिद बनवाने का हुक्म दिया। बाद में कुतुबुद्दीन ऐबक भारत में गुलाम वंश का पहला सुल्तान बना।
यह मस्जिद कहां स्थित है?
स्थान: कुतुब मीनार परिसर, महरौली, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली – 110030
Google Map Location Link
क़ुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद कैसे जाएं?
मेट्रो से:
-
येलो लाइन की मेट्रो लें
-
उतरें Qutub Minar Metro Station पर
-
ऑटो या पैदल 10-15 मिनट में पहुँच सकते हैं
बस से:
- DTC बसें महरौली तक आती हैं
- कुतुब मीनार बस स्टॉप पर उतरें
कैब / कार से:
-
गूगल मैप्स में “Qutub Minar” लोकेशन डालें
-
पार्किंग की सुविधा कुतुब मीनार गेट पर उपलब्ध है
टिकट की जानकारी (Entry Fee)
- भारतीय नागरिक ₹40
- विदेशी नागरिक ₹600
- 15 साल से कम उम्र के बच्चे बिलकुल फ्री
- मोबाइल से फोटो खींचना मुफ्त
- प्रोफेशनल कैमरा अलग से शुल्क लगता है
क़ुतुब मीनार रात में खुलता है?
लाइट एंड साउंड शो वाले दिन:
-
क़ुतुब मीनार परिसर शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है.
-
इस दौरान परिशद द्वारा लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाता है




