Select Page

भूल-भुलैया के नाम से मशहूर – आदम ख़ान का मक़बरा

भूल-भुलैया के नाम से मशहूर – आदम ख़ान का मक़बरा

आज हम आपको लेकर चल रहे हैं दिल्ली के एक ऐसे मक़बरे की सैर पर, जिसे लोग ‘भूल-भुलैया’ के नाम से जानते हैं। यह है आदम ख़ान का मक़बरा, जो महरौली में क़ुतुब मीनार के पास स्थित है। कहते हैं आज हम आपको दिखाएंगे कि यह मक़बरा किसने बनवाया था, क्यों बनवाया गया और यहां तक पहुँचना कितना आसान है। तो आइए, जगह की सैर शुरू करते हैं

आदम ख़ान कौन था?

आदम ख़ान, मुग़ल सम्राट अकबर की सौतेली माँ महम अनगा का बेटा और अकबर का सौतेला भाई था। 1561 ईस्वी में उसने अकबर के भरोसेमंद मंत्री अतगा ख़ान की हत्या कर दी। इस घटना से क्रोधित होकर अकबर ने उसे सज़ा दी और आगरा किले से नीचे फेंकवा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आदम ख़ान की मौत के बाद, 1562 में, उसी की याद में यह मक़बरा बनवाया गया।

मक़बरे का निर्माण

आदम ख़ान का मक़बरा, जिसे स्थानीय लोग भूल-भुलैया भी कहते हैं, मुग़ल सम्राट अकबर ने 1562 ईस्वी में बनवाया था। यह मक़बरा अकबर के सेनापति आदम ख़ान और उनकी माँ महाम अंगा की याद में बनाया गया था। इसकी बनावट अष्टकोणीय है, जो लोदी और सैय्यद वंश की स्थापत्य शैली से मिलती-जुलती है, जबकि मुग़ल मक़बरे अक्सर चार कोनों वाले होते हैं। इस अनोखी बनावट के कारण यह मक़बरा दिल्ली के अन्य मकबरों से बिल्कुल अलग दिखता है।

आदम ख़ान के मक़बरे को ‘भूल-भुलैया’ क्यों कहा जाता है?

एक कहानी के अनुसार, एक बारात इस मक़बरे में आई थी और अंदर के रास्तों में भटक गई थी। तभी से लोग इसे ‘भूल-भुलैया’ कहने लगे। लेकिन इतिहासकारों का कहना है कि यह बस एक कहानी है, क्योंकि मक़बरा इतना बड़ा नहीं है कि कोई उसमें सच में खो जाए। फिर भी, इसकी अजीब बनावट और रहस्यमयी बातें लोगों को आज भी बहुत पसंद आती हैं।

कहाँ स्थित है भूल-भुलैया?

स्थान: महरौली, दक्षिण दिल्ली

नजदीकी स्थल: क़ुतुब मीनार (800 मीटर दूर)

गूगल मैप सर्च करें: Adam Khan’s Tomb / Bhool Bhulaiya Mehrauli

कैसे पहुँचें?
मेट्रो से:

Qutub Minar Metro Station (Yellow Line) से उतरकर ऑटो या पैदल 10 मिनट में पहुँचा जा सकता है।

बस से:

Mehrauli Bus Terminal से मक़बरा मात्र 2 मिनट की दूरी पर है।

निजी वाहन से:

Google Maps पर “Adam Khan’s Tomb, Bhool Bhulaiya, Mehrauli” सर्च करें। 

Google Location Link

About The Author