दिल्ली-NCR के 10 ऐतिहासिक स्मारक जो हर भारतीय को देखने चाहिए

1  राजों की बावली

1506 में बनी ये तीन मंज़िला बावली महरौली के जंगलों में छुपी एक शांत और खूबसूरत जगह है।

2  बहलोल लोदी का मक़बरा

लोदी वंश के पहले सुल्तान बहलोल लोदी की कब्र, जो 15वीं सदी में बनी थी। यह एक शांत और ऐतिहासिक जगह है।

3  इकराम ख़ान का मक़बरा

इक़राम ख़ान बादशाह शाहजहाँ के समय के एक बड़े अफसर थे। उन्हें दिल्ली का लाल किला बनवाने का काम सौंपा गया था।

4  शाही जामा मस्जिद

यह मस्जिद फरीदाबाद में 1605 में बनाई गई थी, जब मुग़ल बादशाह जहाँगीर का दौर था। इसे सैयद फरीद (मुर्तज़ा ख़ान) ने बनवाया था, जिन्होंने फरीदाबाद शहर की नींव रखी थी

5  गयासुद्दीन तुगलक का मकबरा

Ghiyasuddin Tughluq, तुग़लक़ वंश के संस्थापक, 1320-1325 ईस्वी तक दिल्ली सल्तनत के सुल्तान थे। उन्होंने तुग़लक़ाबाद नामक शहर और क़िला बनवाया

6  तुग़लक़ाबाद क़िला

यह क़िला 1321 में दिल्ली सल्तनत के तुग़लक वंश के पहले सुल्तान ग़यासुद्दीन तुग़लक़ ने बनवाया था। इसे एक मज़बूत सुरक्षा क़िले के रूप में तैयार किया गया था।

7  बड़ा लाओ का गुम्बद

यह मक़बरा 15वीं सदी में लोदी राजवंश के समय बनवाया गया था। माना जाता है कि यह किसी बड़े अफसर की क़ब्र के लिए बनाया गया था।

8  शेख फरीद का मक़बरा

यह मक़बरा मुग़ल बादशाह जहाँगीर के मंत्री शेख फरीद बुख़ारी की याद में बनवाया गया था।

9  क़िला राय पिथौरा

यह क़िला 12वीं सदी में राजा पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था।

10  खिड़की मस्जिद

यह मस्जिद 14वीं सदी में फिरोज़ शाह तुग़लक़ के वज़ीर खाँ-ए-जहाँ जुनान शाह ने बनवाई थी।